गृह मंत्रालय ने बताया, भारत के टॉप 10 पुलिस स्टेशन कौन से हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 7, 2018 11:52 IST2018-01-07T08:46:49+5:302018-01-07T11:52:30+5:30

भारत के दस शीर्ष पुलिस अधिकारियों का भी चयन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको सम्मानित कर सकते हैं।

Home Ministry issues Top Ten Police Stations in India | गृह मंत्रालय ने बताया, भारत के टॉप 10 पुलिस स्टेशन कौन से हैं

गृह मंत्रालय ने बताया, भारत के टॉप 10 पुलिस स्टेशन कौन से हैं

देश के शीर्ष दस पुलिस स्टेशनों का चयन कर लिया गया है। इसमें देश के सभी हिस्सों से एक-एक पुलिस स्टेशन चुने गए हैं। गृहमंत्री राजना‌थ सिंह ने उन पुलिस स्टेशनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया है। साथ ही देश के शीर्षस्‍थ दस पुलिस अधिकारियों का भी चयन किया गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के टेकनपुर में चल रही अखिल भारतीय आईजी, डीआईजी व बीएसएफ एकेडमी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉप टेन पुलिस अधि‌कारियों का सम्मान भी सकते हैं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, देश के शीर्ष दस पुलिस अधिकारी टेकनपुर में चल रही डीजी कॉन्फ्रेंस में आ चुके हैं। ‌वे यहां देश की सुरक्षा को और सजग बनाने के लिए पूरी योजना को देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को इनसे मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने शनिवार को गृहमंत्री ने इस कॉन्‍फ्रेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर देश के सबसे बेहतर दस पुलिस स्टशनों की सूची जारी की व शीर्ष के कुछ पुलिस स्टेशनों के प्रतिनिधियों को ट्रॉपी देकर सम्मानित किया।

ये रही देश के टॉप 10 पुलिस स्टशन की सूची

1. आरएस पूराम पीएस, कोयंबटूर
2. पंजगुट्टा, हैदराबाद
3. गुडाम्बा, लखनऊ
4. धूपगुड़ी, जलपाईगुड़ी
5. के 4 पीएस, अन्ना नगर, चेन्नई
6. बनभूलपुरा, नैनीताल
7. घिरोर, मैनपुरी
8. ऋषिकेश, देहरादून
9. वालपट्टणम, कन्नूर
10. कीर्ति नगर, दिल्ली 







Web Title: Home Ministry issues Top Ten Police Stations in India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे