लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है : अधिकारी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की खातिर हरसंभव प्रयास कर रहा है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि आवश्यक जन स्वास्थ्य के सामान की कमी नहीं हो। यह बात मंगलवार को अधिकारियों ने कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले केंद्र सरकार से ‘‘हाथ जोड़कर’’ अपील की थी कि दिल्ली को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करें क्योंकि कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे की ही ऑक्सीजन बची है।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है ताकि राजधानी के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी नहीं हो।

अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।

केंद्र सरकार ने पिछले शुक्रवार को मेडिकल ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने का निर्देश राज्यों को दिया था, वहीं रविवार को केंद्र सरकार ने नौ विशिष्ट श्रेणी के उद्योगों को छोड़कर शेष औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह