लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने दी विश्व-भारती विश्वविद्यालय में सीआईएसएफ की तैनाती को मंजूरी

By भाषा | Updated: November 13, 2019 20:47 IST

सीआईएसएफ ने विश्व भारती को अपने जवाब में टुकड़ी तैनात करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया था जिसमें जरूरी जांच और सर्वेक्षण कराना शामिल हैं। कुलपति ने सीआईएसएफ को भेजे अपने अनुरोध पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन, छात्रों और कर्मचारियों के बीच झड़प की घटनाओं का भी हवाला दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में विश्व-भारती विश्वविद्यालय में सीआईएसएफ की तैनाती को मंजूरी दे दी है।केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में सशस्त्र अर्धसैनिक बल के जवान स्थायी रूप से तैनात होंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में विश्व-भारती विश्वविद्यालय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तैनाती को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बल जल्द ही ‘अधिकारियों का एक बोर्ड’ गठित करेगा जो शांतिनिकेतन स्थित इस विश्वविद्यालय का सुरक्षा ‘ऑडिट’ करेगा।

उन्होंने बताया कि विश्व-भारती विश्वविद्यालय में सीआईएसएफ जवानों की तैनाती के लिए गृह मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सीआईएसएफ जवानों के इस विश्वविद्यालय का जिम्मा संभालने के बाद यह ऐसा पहला मामला होगा कि एक शैक्षणिक संस्थान या केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में सशस्त्र अर्धसैनिक बल के जवान स्थायी रूप से तैनात होंगे।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। विश्वविद्यालय के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती ने हाल ही में सीआईएसएफ को पत्र लिखते हुए आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय द्वारा तैनात निजी सुरक्षाकर्मी "तृणमूल कांग्रेस के अपने स्थानीय आकाओं" के प्रति निष्ठा रखते हैं। यह पत्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी भेजा गया था।

सीआईएसएफ ने विश्व भारती को अपने जवाब में टुकड़ी तैनात करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया था जिसमें जरूरी जांच और सर्वेक्षण कराना शामिल हैं। कुलपति ने सीआईएसएफ को भेजे अपने अनुरोध पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन, छात्रों और कर्मचारियों के बीच झड़प की घटनाओं का भी हवाला दिया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं