लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी मामले में गृहमंत्री शाह इस्तीफा दें और न्यायिक जांच हो : डोटासरा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:54 IST

Open in App

जयपुर, 20 जुलाई पेगासस जासूसी मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा और मामले की उच्चतम न्यायालय से जांच करवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के 'चाल, चरित्र व चेहरे' को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के माध्यम से करवाई जाई। देश के गृहमंत्री अमित शाह को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए, उनका इस्तीफा लिया जाए। मैं तो कहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री को भी अपने आप को पाक साफ साबित करने के लिए मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की कमेटी से करवानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही संवेदनशील विषय है! देश की एकता, देश की सुरक्षा खतरे में है। किस तरीके से ये लोग शासन कर रहे हैं इसका नमूना पूरे देश दुनिया में सामने आ चुका है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के रूप में हमारी दो मांगे हैं : पहली उच्चतम न्यायालय से जांच और दूसरी अमित शाह इस्तीफा दें।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वे सारे दस्तावेज हैं जो प्रमाणित करते हैं कि जितने भी फोन टैप किए गए हैं और उनमें प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री शाह पूरी तरह से संलिप्त हैं। देश का प्रधानमंत्री व गृहमंत्री इस तरह का असंवैधानिक व राष्ट्रविरोधी, प्रधानमंत्री व कैबिनेट मंत्री के रूप में ली गई शपथ विरोधी काम कर करते हैं, तो देश में बचा क्या है?’’ डोटासरा ने कहा, ‘‘इन लोगों को चाल, चरित्र, चेहरा व बेईमानी पूरे देश के सामने आ चुका है।’’

कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर 22 जुलाई को यहां राजभवन का घेराव करेगी।

डोटासरा ने पेगासस जासूसी मामले को केंद्रीय मंत्रिमंडल में हालिया बदलाव से भी जोड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘जो मंत्री हटाए गए हैं उन्हें हटाए जाने के पीछे का सच भी सामने आना चाहिए। इससे तो ऐसा लगता है कि ये जो मंत्री हटाए गए हैं वे मोदी और शाह की तानाशाही प्रवृत्ति और अलोकतांत्रिक तरीके से चलाई जा रही सरकार के रवैये से बेहद नाराज थे और उनकी जासूसी के आधार पर ही उन्हें हटाने के फैसले किए गए।’’

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्टाफ के फोन की जासूसी की खबरों पर उन्होंने कहा, ‘‘अपनी पार्टी से दो बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रही वसुंधरा राजे के फोन टैप करना... इससे बड़ा दुर्भाग्य कोई हो नहीं सकता।’’

उन्होंने कहा कि खुद को राष्ट्रवादी, देशप्रेमी व देश के चौकीदार कहने वाले लोग ही देश की जनता की निजता का हनन करने लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट