लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री ने स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ, गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की।

केंद्र सरकार ने इन कार्यक्रमों को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक की। गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की।’’

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को कई बड़ी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किए जाने की उम्मीद है।

सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रकाश पर्व का उत्सव मनाए जाने के लिए समिति गठित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह