गृह मंत्री ने 39 पुलिस अधिकारियों के लिये विशेष अभियान पदक की अनुशंसा की
By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:09 IST2020-12-22T22:09:10+5:302020-12-22T22:09:10+5:30

गृह मंत्री ने 39 पुलिस अधिकारियों के लिये विशेष अभियान पदक की अनुशंसा की
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को वर्ष 2020 के लिये 39 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक दिये जाने की अनुशंसा की है। इन अधिकारियों में दिल्ली के 15, कर्नाटक के छह और गुजरात के पांच अधिकारी शामिल हैं।
गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि चयनित अधिकारियों में पांच तमिलनाडु और आठ केरल से हैं।
दिल्ली पुलिस के जिन अधिकारियों के नाम की अनुशंसा हुई है, उनमें विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर, पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा, एसीपी ललित मोहन नेगी और हृदय भूषण, निरीक्षक सुनील कुमार, रविंद्र जोशी और विनोद कुमार आदि शामिल हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।