लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री ने घायल पुलिसकर्मियों से की अस्पताल में मुलाकात

By भाषा | Updated: January 28, 2021 12:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटनाओं में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान नवंबर माह से ही दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों से मिल रहा हूं। हमें उनके साहस और बहादुरी पर गर्व है।’’

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव भी गृह मंत्री के साथ थे।

शाह ने इस दौरान पुलिसकर्मियों से बातचीत की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।

योजना के अनुसार गृह मंत्री सुश्रुत ट्रामा सेंटर और तीरथ राम अस्पताल का दौरा कर रहे हैं। इन अस्पतालों में कुछ घायल कर्मियों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दोनों अस्पताल सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित हैं।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए और वह हिंसा में शामिल हैं। हिंसा और तोड़-फोड़ में दिल्ली पुलिस के 394 कर्मी घायल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू