लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री ने ‘इनर लाइन परमिट’ की मांग पर विचार का वादा किया है : मंत्री

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:23 IST

Open in App

शिलांग, 25 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि केंद्र सीमावर्ती राज्य में ‘इनर लाइन परमिट’ (आईएलपी) लागू करने को लेकर की जा रही मांग पर विचार करेगा। एक मंत्री ने यहां रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे हेमलेटसन दोहलिंग ने कहा कि मुलाकात के दौरान “जिस वजह से हमने त्वरित रूप से यह मुद्दा उठाया उसके बारे में गृह मंत्री को विस्तार से बताया गया है” और राज्य को उम्मीद है कि वह जल्द ही सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे।

ग्रामीण विकास मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “जब मैंने यह मुद्दा उठाया तो उन्होंने (अमित शाह ने) धैर्यपूर्वक मेरी बात सुनी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे और फिर बात करेंगे।”

शाह दो दिवसीय दौरे पर शिलांग में थे और उन्होंने इस सप्ताहांत में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अलग बैठक करने के अलावा अन्य पक्षकारों के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक की भी अध्यक्षता की।

दोहलिंग ने हालांकि शाह द्वारा कोई वादा नहीं किए जाने की बात कही।

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि मेघालय के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र आईएलपी की हमारी मांग पर विचार करेगा। यह एक मात्र सरकार है जिसने हमें हमारे मुद्दे उठाने का मौका दिया…हमने पहले ही बता दिया है कि हमें आईएलपी व्यवस्था क्यों चाहिए, और उम्मीद है कि गृह मंत्री इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे।”

‘इनर लाइन परमिट’ राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज होता है, जो भारतीय नागरिकों को एक सीमित अवधि के लिये संरक्षित क्षेत्र के भीतर यात्रा करने की इजाजत देता है। इसे अवैध प्रवासियों के प्रवेश के खिलाफ एक ढाल के तौर पर देखा जाता है।

फिलहाल नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर में इनर लाइन परमिट व्यवस्था लागू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos