गृह मंत्री अमित शाह की सर्जरी, स्वस्थ हैं और अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: September 4, 2019 15:17 IST2019-09-04T15:17:43+5:302019-09-04T15:17:43+5:30

पार्टी ने उस निजी अस्पताल की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा है, ‘‘लोकल एनेस्थेसिया के प्रभाव में गर्दन के पीछे बने लिपोमा (वसा की गांठ) का सफल ऑपरेशन किया गया। इस सर्जरी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी है।’’ लिपोमा त्वचा और मांसपेशियों के बीच जमा वसा की गांठ होती है। 

Home Minister Amit Shah's surgery, healthy and discharged from hospital | गृह मंत्री अमित शाह की सर्जरी, स्वस्थ हैं और अस्पताल से छुट्टी मिली

शाह बृहस्पतिवार को दिल्ली लौट सकते हैं।

Highlightsगर्दन के नीचे पीठ पर बनी इस गांठ का ऑपरेशन होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री बिलकुल ठीक हैं।भाजपा के प्रवक्ता भरत पड्या ने बताया, ‘‘ केंद्रीय गृह मंत्री आज सुबह स्वास्थ्य जांच के लिए केडी अस्पताल गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शाह दिन भर की निजी यात्रा पर गुजरात आए हैं।

भाजपा के प्रवक्ता भरत पड्या ने बताया, ‘‘ केंद्रीय गृह मंत्री आज सुबह स्वास्थ्य जांच के लिए केडी अस्पताल गए थे। उन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’’ अस्पताल प्रशासन ने कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया है। शाह बृहस्पतिवार को दिल्ली लौट सकते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बुधवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में लिपोमा का ऑपरेशन हुआ जिसके बाद वह बिलकुल स्वस्थ हैं। पार्टी ने इस आशय का बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, गर्दन के नीचे पीठ पर बनी इस गांठ का ऑपरेशन होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री बिलकुल ठीक हैं। साथ ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी है।

पार्टी ने उस निजी अस्पताल की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा है, ‘‘लोकल एनेस्थेसिया के प्रभाव में गर्दन के पीछे बने लिपोमा (वसा की गांठ) का सफल ऑपरेशन किया गया। इस सर्जरी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी है।’’ लिपोमा त्वचा और मांसपेशियों के बीच जमा वसा की गांठ होती है। 

Web Title: Home Minister Amit Shah's surgery, healthy and discharged from hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे