लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का यूपी दौरा आज, मिर्जापुर में विंध्यवासिनी मंदिर में टेकेंगे मत्था

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 1, 2021 10:13 IST

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में नेताओं के दौरे लगातार जारी है. कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी का दौरा किया था.

Open in App
ठळक मुद्देकल्याण सिंह का जानेंगे हाल-चालविंध्यवासिनी मंदिर में मत्था टेकेंगे शाहमिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आजउत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री रविवार को विशेष विमान से सुबह पौने 11 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और राज्‍य सरकार के हेलीकॉप्टर से वह पिपरसंड में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस की आधारशिला रख और एक समारोह को संबोधित करेंगे. 

कल्याण सिंह का जानेंगे हाल-चाल

सूत्रों के अनुसार, शाह पिपरसंड के कार्यक्रम के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का हाल-चाल पूछने भी जा सकते हैं. हालांकि, फिलहाल उनके कार्यक्रम में एसजीपीजीआई जाने का उल्लेख नहीं है.

विंध्यवासिनी मंदिर में मत्था टेकेंगे शाह

अमित शाह का आज मिर्जापुर जाने का भी कार्यक्रम है. वह दोपहर 1.30 बजे लखनऊ से मिर्जापुर के लिए निकलेंगे. मिर्जापुर में अमित शाह विंध्यवासिनी मंदिर मत्था टेकेंगे. इसके बाद के कार्यक्रम के अनुसार करीब साढ़े चार बजे शाह मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास करेंगे.

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में नेताओं के दौरे लगातार जारी है. कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी का दौरा किया था. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लखनऊ में प्रदेश के पार्टी नेताओं की बैठक ली थी. हाल में ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी यूपी का दौरा किया था.

टॅग्स :अमित शाहयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया