लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों की जांच और सुनवाई दो महीने में पूरी हो

By भाषा | Updated: August 23, 2019 05:26 IST

गृह मंत्री ने कहा कि प्रत्येक राज्य के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से ऐसे मामलों की जांच और सुनवाई पूरी करने के लिए कानूनी प्रावधानों के पालन को लेकर निगरानी करनी चाहिए। बैठक के दौरान बैंकिंग सुविधाओं से वंचित गांवों को लेकर भी चर्चा की गई।

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा कि वे 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ यौन अपराधों की जांच और सुनवाई अपराध घटने के दो महीने के अंदर पूरी करने के लिए एक तंत्र बनाएं। शाह यहां 24वीं पश्चिमी जोनल परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तथा केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव, दादरा और नागर हवेली के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। शाह ने कहा कि 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों / बलात्कार की जांच और सुनवाई दो महीने के अंदर पूरी करने के लिए विस्तृत निगरानी तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रत्येक राज्य के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से ऐसे मामलों की जांच और सुनवाई पूरी करने के लिए कानूनी प्रावधानों के पालन को लेकर निगरानी करनी चाहिए। बैठक के दौरान बैंकिंग सुविधाओं से वंचित गांवों को लेकर भी चर्चा की गई। शाह ने कहा कि भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईआईपीबी) के जरिए ही हर जगह प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) करना चाहिए

बैठक में, राज्य सरकारों को सरकारी पहल पर एक महीने के भीतर प्रिंटआउट या कार्ड प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया गया, ताकि सभी के पास नवीनतम क्यूआर कोड के साथ आधार कार्ड हो और विदेशी नागरिक अवैध रूप से मछली पकड़ने की नौकाओं के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश न करें।

शाह ने कहा, ‘‘ अभियोजन विभाग और एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो को भी सुदृढ़ किया जाएगा। बेहतर प्रशासन के लिए, हम सभी को एक सक्रिय दृष्टिकोण के साथ काम करना चाहिए, रचनात्मक राय का स्वागत करना चाहिए और आधुनिक तकनीक का उपयोग करना चाहिए।’’ 

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?