लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- नरेंद्र मोदी ने लोगों को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास दिलाया

By भाषा | Updated: July 4, 2019 05:46 IST

अमित शाह ने कहा कि जब लोगों का कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकारों से विश्वास खत्म हो रहा था तब मोदी ने बहुदलीय लोकतांत्रिक प्रणाली में लोगों का विश्वास बहाल करने में मदद की।

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में फिर से लोगों का विश्वास कायम किया। शाह ने यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की वापसी का श्रेय गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के समय से ही मोदी द्वारा किये गए कठिन परिश्रम को दिया।

उन्होंने कहा कि जब लोगों का कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकारों से विश्वास खत्म हो रहा था तब मोदी ने बहुदलीय लोकतांत्रिक प्रणाली में लोगों का विश्वास बहाल करने में मदद की। शाह ने अहमदाबाद नगर निगम के एक कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “नरेंद्र भाई दो बार प्रधानमंत्री बने यह गुजरात के लिये गर्व की बात है। लेकिन यह 2001 से अब दुबारा उनकी सरकार बनने तक लगातार किये गए कठिन परिश्रम का नतीजा है।”

उन्होंने मोदी जब मुख्यमंत्री थे तब पार्टी कार्यकर्ताओं को दिये गए संबोधन को भी याद किया। शाह ने कहा, “नरेंद्रभाई ने कहा था (पार्टी कार्यकर्ताओं से) लोगों का बहुदलीय प्रणाली से विश्वास उठ चुका है। लोग यह नहीं मान रहे थे कि बहुदलीय व्यवस्था में कुछ अच्छा हो सकता है, उन्हें बिजली मिल सकती है, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं...बहुसंख्य लोगों को यह सुविधाएं मिलती नजर नहीं आ रही थीं।”

शाह ने कहा, “मोदी ने तब कहा था कि सिर्फ विकसित गुजरात ही काफी नहीं है बल्कि हमें गुजरात से (शुरू कर) लोगों का भरोसा लोकतंत्र में फिर से स्थापित करना होगा।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी ने अपने प्रदर्शन और नीतियों की बदौलत प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी कर सियासी पंडितों को गलत साबित कर दिया। उन्होंने कहा, “इसी का नतीजा है कि 50 करोड़ गरीब लोगों ने लोकतंत्र में अपना विश्वास व्यक्त किया।” 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया