लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में हिंसा के एक दिन बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सुरक्षा हालात और शहर में शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और गृह मंत्रालय तथा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा, हंगामे और तोड़-फोड़ आदि की पृष्ठभूमि में गृहमंत्री ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी शाह को जानकारी दी गई।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसकी संभावना है कि पुलिस उन किसान नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने तय रास्ते पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने के समझौते पर पुलिस के साथ हस्ताक्षर किया था।

केन्द्र सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस के सहयोग के लिए 4,500 अर्द्धसैनिक बल कर्मियों को पहले ही तैनात कर चुकी है।

हिंसा के बाद गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में 12 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब