लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की शुरुआत पर प्रधानमंत्री को बधाई दी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की शुरुआत पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करना महात्मा गांधी के स्वदेशी अभियान और प्रधानमंत्री मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान में समाहित है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की दांडी यात्रा का स्मरण करते हुए गुजरात के साबरमती आश्रम से एक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई।

शाह ने हिंदी में सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित अमृत महोत्सव का शुभारंभ करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूँ।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गाँधी जी की 1930 की दांडी यात्रा ने स्वाधीनता संग्राम को बल दिया था तो आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2021 की यह पदयात्रा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को ऊर्जा देगी।’’ शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने बार बार कहा है कि आने वाला समय भारत का है, परन्तु यह तभी सम्भव है जब हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि स्वदेशी वस्तुएं विशेषकर खादी हमें अपनी संस्कृति, संस्कार व जड़ों से जुड़े रहने में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की शुरुआत पर आइए, हम सभी भारत में बनी वस्तुओं के उपयोग का प्रण लें और देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएं।’’

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान पर उन्होंने भी पास के खादी भंडार से एक अंगवस्त्र और डायरी खरीदी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग