लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री अमित शाह ने बिपिन रावत को बधाई देते हुए कहा- "CDS की नियुक्ति भारत के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक"

By भाषा | Updated: January 1, 2020 17:07 IST

जनरल बिपिन रावत को सोमवार को पहला सीडीएस नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति का उद्देश्य थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के बीच समन्वय और देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करना है। उन्होंने बुधवार को सीडीएस के रूप में पदभार ग्रहण किया। शाह ने कहा, ‘‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ न केवल भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं के कल्याण के मोदी सरकार के प्रयासों को और बढ़ाएगा बल्कि हमारी सेना का आधुनिकीकरण करेगा और नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लंबे समय से लंबित एक और मांग को पूरा कर दिया और भारत को अपना पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया।गृह मंत्री ने जनरल बिपिन रावत को भारत का पहला सीडीएस बनने की बधाई दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति भारत के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह सशस्त्र बलों के तीनों सेवाओं के कर्मियों के कल्याण के लिए मोदी सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। शाह ने इसको लेकर कई ट्वीट किये। उन्होंने ट्वीट में कहा कि पहले सीडीएस की नियुक्ति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय से लंबित मांग को पूरा कर दिया।

जनरल बिपिन रावत को सोमवार को पहला सीडीएस नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति का उद्देश्य थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के बीच समन्वय और देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करना है। उन्होंने बुधवार को सीडीएस के रूप में पदभार ग्रहण किया। शाह ने कहा, ‘‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ न केवल भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं के कल्याण के मोदी सरकार के प्रयासों को और बढ़ाएगा बल्कि हमारी सेना का आधुनिकीकरण करेगा और नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लंबे समय से लंबित एक और मांग को पूरा कर दिया और भारत को अपना पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया। मुझे विश्वास है कि इस फैसले से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रक्षा बलों में शामिल होने के भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।’’

गृह मंत्री ने जनरल बिपिन रावत को भारत का पहला सीडीएस बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सभी तीनों बल एक टीम की तरह काम करेंगे और देश की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’ 

टॅग्स :अमित शाहबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया