लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, एनएसए और आईबी चीफ मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2019 10:31 IST

अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट थोड़ी देर में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा। इससे पहले देशभर में अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल और आईबी चीफ अरविंद कुमार भी मौजूद हैं। आरएसएस ने ट्वीट किया कि भागवत केशवकुंज परिसर में मीडिया को संबोधित करेंगे।

अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट थोड़ी देर में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा। इससे पहले देशभर में अलर्ट जारी किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार सुबह अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल और आईबी चीफ अरविंद कुमार भी मौजूद हैं। 

भागवत करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरसंघचालक मोहन भागवत राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद शनिवार को अपराह्न एक बजे दिल्ली में मीडिया को संबोधित करेंगे। आरएसएस ने ट्वीट किया कि भागवत केशवकुंज परिसर में मीडिया को संबोधित करेंगे।

क्या है मामला

अयोध्या मामले की 40 दिन की मैराथन सुनवाई के बाद 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। ये विवाद अयोध्या की 2.77 एकड़ जमीन के लिए है, जिस पर हिंदू पक्ष राम जन्म भूमि होने का दावा करते रहे हैं, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वहां हमेशा से बाबरी मस्जिद थी। इस विवाद स्थल पर साल 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना फैसला सुनाया था।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं