लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं से की अपील, प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग नहीं करें, वे कपड़े का थैला रख सकती हैं

By भाषा | Updated: August 29, 2019 14:33 IST

‘‘मैं सभी महिलाओं से अपील करता हूं कि वे खरीदारी करते हुए प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग नहीं करें। इसके बजाए वे कपड़े का एक थैला रख सकती हैं, जो 10 साल चलेगा। हालांकि इस प्रकार के कपड़े के थैले रखना पुराना फैशन लगेगा, लेकिन यह प्लास्टिक प्रदूषण से हमारी पृथ्वी को बचाने में मददगार होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने मौजूदा मानसून सत्र में ‘मिशन मिलियन ट्रीज’ के तहत शहर में 10 लाख से अधिक पेड़ लगाने के लिए अहमदाबाद नगर निगम को बधाई दी।वे पर्यावरण की रक्षा के लिए एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को महिलाओं से अपील की कि वे खरीदारी के लिए प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल करना बंद करें और इसके बजाए लंबे समय तक चलने वाले कपड़े के थैले प्रयोग करें।

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार पर्यावरण को बचाने की कोशिश के तहत एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के उत्पादन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल में लोगों से अपील की थी कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें।

उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे इस वर्ष महात्मा गांधी के, 150वीं जयंती दिवस को भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के दिवस के तौर पर मनाएं। उन्होंने नगर निगमों, गैर सरकारी संगठनों और कॉरपोरेट सेक्टर से दीपावली से पहले एकत्र प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण के तरीकों के साथ आगे आने की अपील की।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘स्वच्छ भारत’ का संकल्प लिया है, लेकिन प्लास्टिक इस संकल्प को साकार करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा है। शाह ने यहां पौधारोपण मुहिम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इसलिए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की कि वे दो अक्टूबर (महात्मा गांधी की जयंती) से प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन आरम्भ करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी महिलाओं से अपील करता हूं कि वे खरीदारी करते हुए प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग नहीं करें। इसके बजाए वे कपड़े का एक थैला रख सकती हैं, जो 10 साल चलेगा। हालांकि इस प्रकार के कपड़े के थैले रखना पुराना फैशन लगेगा, लेकिन यह प्लास्टिक प्रदूषण से हमारी पृथ्वी को बचाने में मददगार होगा।’’

शाह ने मौजूदा मानसून सत्र में ‘मिशन मिलियन ट्रीज’ के तहत शहर में 10 लाख से अधिक पेड़ लगाने के लिए अहमदाबाद नगर निगम को बधाई दी। इससे पहले, वह गुजरात के मुख्मयंत्री विजय रूपाणी के साथ यहां पौधारोपण मुहिम में शामिल हुए। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया