लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह और BJP विधायक को बम से उड़ाने की दी धमकी

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:17 IST

विदिशा जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बताया, ‘‘विधायक लीना जैन ने सोमवार दोपहर को शिकायत की है कि उन्हें :जैन: जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में गंजबासौदा आने पर भाजपा अध्यक्ष एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गयी है।’’

Open in App

विदिशा जिले की गंजबासौदा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक लीना जैन ने सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्हें एक पत्र मिला है जिसमें देश के गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को गंजबासौदा आने पर बम से मारने की धमकी दी गई है। विधायक ने कहा कि उन्हें (जैन) भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बताया, ‘‘विधायक लीना जैन ने सोमवार दोपहर को शिकायत की है कि उन्हें :जैन: जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में गंजबासौदा आने पर भाजपा अध्यक्ष एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गयी है।’’

उन्होंने बताया कि हाथ से लिखे और बिना हस्ताक्षर के इस पत्र में गंजबासौदा के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शासकीय अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। वर्मा ने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी तथा जगह-जगह तलाशी ली जा रही है।

इसके साथ ही एहतियात के तौर पर बम निरोधक दल को भोपाल से बुला लिया गया है तथा खोजी कुत्तों की सहायता से रेलवे स्टेशन तथा अस्पताल और अन्य स्थानों की तलाशी ली गई है। एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह किसी मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का काम लग रहा है, फिर भी पुलिस इसके मद्देनजर पूरी सतर्कता बरत रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। भाषा दिलीप नीरज नीरज

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों