लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की से बलात्कार के जुर्म में होम गार्ड को 30 साल के कठोर कारावास की सज़ा

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:29 IST

Open in App

हैदराबाद, तीन अगस्त तेलंगाना में हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत ने दिव्यांग नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में एक होमगार्ड को मंगलवार को 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। घटना पिछले साल अक्टूबर में हुई थी।

प्रथम अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश सुनीता कुंचला ने 40 वर्षीय व्यक्ति को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम, 2015 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत दोषी पाया और 30 साल के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई।

होम गार्ड को पोक्सो कानून के तहत 30 साल के कठोर कारावास और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम, 2015 के तहत कठोर आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई। उसे आईपीसी की अन्य धाराओं में भी दो वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई गई है। सारी सज़ाएं साथ-साथ चलेंगी।

अदालत ने उस पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, व्यक्ति अक्टूबर 2020 में 16 वर्षीय लड़की के घर में किराने का सामान देने के बहाने घुस गया था, उस वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे और उसके साथ बलात्कार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह