लाइव न्यूज़ :

कार की टक्कर से होमगार्ड की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 12:48 IST

Open in App

बलिया 13 मई उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे मोटरसाइकिल सवार एक होमगार्ड कर्मी को एक कार ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरयां गांव के रहने वाले जयराम (48) होमगार्ड कर्मी हैं तथा वर्तमान समय में नायब तहसीलदार के साथ सम्बद्ध हैं ।

उन्होंने बताया कि जयराम बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी करने जा रहा थे कि माधवपुर गांव में मिशन स्कूल के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी।

यादव ने बताया कि घटना में जयराम गम्भीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई ।

उन्होंने बताया कि कार चालक गाजीपुर से लौट रहा था और रात भर जगे होने के कारण उसकी आंख लग गई थी जिस वजह से हादसा हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जयराम के बेटे की शिकायत पर वाहन चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस वाहन चालक की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos