लाइव न्यूज़ :

वाहन की टक्कर लगने से होमगार्ड जवान की मौत, सिपाही घायल

By भाषा | Updated: December 20, 2020 12:38 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 20 दिसंबर महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र में खन्ना टोल प्लाजा के पास एक डीसीएम (छोटे ट्रक) की टक्कर लगने से बाइक चला रहे होमगार्ड की मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने रविवार को बताया, ‘‘शनिवार देर शाम डायल 112 की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने खन्ना टोल प्लाजा के पास पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चला रहे होमगार्ड जवान हरिचरन प्रजापति (40) की मौत हो गयी और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा खन्ना थाने का सिपाही राजकरन (30) गंभीर रूप से घायल हो गया।"

उन्होंने बताया, "डायल 112 में तैनात सिपाही और होमगार्ड ड्यूटी करने बहिंगा गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।"

पुलिस अधिकारी ने बताया, "गंभीर रूप से घायल सिपाही को जिले के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। होमगार्ड जवान के शव का आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां