लाइव न्यूज़ :

अब घर बैठे ही मिलेगा घरेलू बिजली कनेक्शन, दफ्तरों के चक्कर लगाकर नहीं घिसनी पड़ेंगी चप्पलें

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 25, 2019 15:58 IST

जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक ऐके गुप्ता ने बताया कि जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र के जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, अलवर, टोंक, कोटा, बूंदी, बारा, झालावाड़ व सवाईमाधोपुर जिलों में घरेलू विद्युत कनेक्शन चाहने वाले आवेदकों की सुविधा के लिए 'डिस्कॉम आपके द्वार योजना' शुरू की है। 

Open in App

नए घरेलू कनेक्शन के लिए बिजली विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। कनेक्शन के इच्छुक उपभोक्ताओं को मांग करने पर घर बैठे ही कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने 'डिस्कॉम आपके द्वार' योजना  शुरू की है।

जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक ऐके गुप्ता ने बताया कि जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र के जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, अलवर, टोंक, कोटा, बूंदी, बारा, झालावाड़ व सवाईमाधोपुर जिलों में (भरतपुर व कोटा शहर को छोड़कर) घरेलू विद्युत कनेक्शन चाहने वाले आवेदकों की सुविधा के लिए 'डिस्कॉम आपके द्वार योजना' शुरू की है। 

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन्ही आवेदकों को मिलेगा जो बिजली मित्र मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कराएंगे और इस सुविधा का उपयोग करने वाले आवेदकों को कनेक्शन में अलग से प्राथमिकता दी जाएगी। डिस्कॉम आपके द्वार योजना में 

ऐसे कर सकते हैं घरेलू बिजली कनेक्शन

योजना के अन्तर्गत विद्युत कनेक्शन के आवेदक को गूगल प्ले स्टेार अथवा एप स्टोर से बिजली मित्र ऐप डाउनलोड करने के बाद बिजली मित्र एप पर 'डोर स्टेप' का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने पर पंजीकरण फार्म में आवेदक को संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध करवाने पर उसके मोबाइल पर एक पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होगा। इस पासवर्ड (ओटीपी) को दर्ज करने पर उपभोक्ता को रजिस्ट्रेशन नम्बर की सूचना का मैसेज उसके मोबाइल नम्बर पर प्राप्त हो जाएगा।

कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन होने के बाद निगम द्वारा अधिकृत उपभोक्ता सेवा केन्द्र के कर्मचारी द्वारा सम्बन्धित उपभोक्ता से मोबाइल पर सम्पर्क कर दस्तावेज लेने की तारीख व समय निर्धारित करके आवेदक के निवास स्थान पर जाकर आवेदन फार्म भरने व आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर बिजली मित्र ऐप पर इन्द्राज करने की कार्रवाई की जाएगी। 

इसके बाद उपभोक्ता को उसके मोबाइल नम्बर पर ही मांग पत्र जारी करने व मांग पत्र की राशि जमा कराने की सूचना एसएमएस द्वारा दी जाएगी। आवेदक को मांग पत्र की राशि बिजली मित्र ऐप के द्वारा जमा कराने व जमा की रसीद प्राप्त करने की सुविधा बिजली मित्र ऐप पर उपलब्ध करवाई गई है। 

मांग पत्र की राशि जमा कराने के बाद उपभोक्ता को एसएमएस द्वारा कनेक्शन जारी करने की तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा और कनेक्शन जारी होने की सूचना भी उपभोक्ता को उसके मोबाइल पर एसएमएस द्वारा दी जाएगी।

 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं