लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में घर ढहा, पांच लोगों को बचाया गया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार की सुबह एक मकान ढह गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मलबे से पांच लोगों को निकाला।

अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि अब तक पांच लोगों को बचाया गया है, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान अपराह्न 2.31 बजे रोक दिया गया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना के बारे में ट्वीट किया और चिंता जताई।

उन्होंने कहा, ''सदर बाजार इलाके में एक रिहायशी इमारत के ढहने से बेहद फिक्रमंद हूं। बचाव एवं चिकित्सकीय टीमें तथा जिला प्रशासन मौके पर है। बचाव अभियान चल रहा है और मैं लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। ''

उत्तर दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।

प्रकाश ने कहा, ''मैंने राहत कार्य शुरू करने और घायलों एवं स्थानीय लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता