लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:11 IST

Open in App

मुंबई, सात फरवरी हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है और कहा है कि "सबसे कमजोर" भारतीय नेताओं को चुप कराने के प्रयासों के बावजूद याद रखना चाहिए कि दुनिया उन्हें देख रही है।

सैरंडन ने शनिवार देर शाम ट्विटर पर अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट साझा की, जिसका शीर्षक है, "भारत में किसान प्रदर्शन पर कार्रवाई के कारण बोलने की आजादी खतरे में।"

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "कॉर्पोरेट लालच और शोषण की कोई सीमा नहीं है, यह न केवल अमेरिका में बल्कि दुनिया भर में है। वे सबसे कमजोर लोगों को चुप कराने का काम करते हैं, हमें भारत के नेताओं को यह बताना चाहिए कि दुनिया उन्हें देख रही है और हम किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं।"

इससे पहले 74 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट साझा की, जिसका शीर्षक है, "भारत में किसान विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?"

सैरंडन ने लिखा, "भारत में किसान आंदोलन के साथ खड़ी हूं। पढ़ें कि वे कौन लोग हैं और वे विरोध क्यों कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि पॉप स्टार रिहाना द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद कई वैश्विक हस्तियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है।

स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी वकील एवं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस, अभिनेत्री अमांडा सर्नी, गायक जे सीन, डॉ ज़्यूस और वयस्क फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा ने भी प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल