लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 14:12 IST

Open in App

मुंबई, छह फरवरी दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन ने शनिवार को किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है और कहा कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता से खड़ी हैं।

पॉप स्टार रिहाना द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद कई वैश्विक हस्तियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है।

74 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट साझा की, जिसका शीर्षक है, "भारत में किसान विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?"

सैरंडन ने लिखा, "भारत में किसान आंदोलन के साथ खड़ी हूं। पढ़ें कि वे कौन लोग हैं और वे विरोध क्यों कर रहे हैं।"

स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी वकील एवं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस, अभिनेत्री अमांडा सर्नी, गायक जे सीन, डॉ ज़्यूस और वयस्क फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा ने भी प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे