लाइव न्यूज़ :

हर उम्र की महिलाओं की आवाज उठाना चाहती हैं हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका बिएल

By भाषा | Updated: July 26, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका बिएल का कहना है कि वह और निर्माता मिशेल पर्पल सभी उम्र की महिलाओं को मंच देना चाहती हैं तथा उनकी आगामी थ्रिलर श्रृंखला “क्रुएल समर” ऐसा ही एक प्रयास है। बिएल और पर्पल ने अपनी कंपनी ‘आयरन ओशन प्रोडक्शन्स’ के माध्यम से “द सिनर” नामक श्रृंखला भी बनाई थी जिसमें बिएल ने अभिनय किया था।

बर्ट वी रॉयल, “क्रूएल समर” के कार्यकारी निर्माता हैं। इसकी कहानी 90 के दशक के, गर्मी के तीन मौसम पर आधारित है जब एक खूबसूरत और लोकप्रिय लड़की केट लापता हो जाती है तथा एक अन्य लड़की जेनेट मशहूर हो जाती है जिससे बाद में सभी घृणा करने लगते हैं।

बिएल ने ‘जूम’ पर दिए साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, “इस कहानी में दो युवा लड़कियों के अनुभव दर्शाये गए हैं । हम हमेशा महिलाओं की आवाज उठाते हैं और उनकी कहानी सुनाते हैं। हम यह नहीं देखते कि उनकी उम्र क्या है, वह युवा हैं या अधेड़।”

बिएल (39) “क्रूएल समर” की कार्यकारी निर्माता भी हैं। उन्होंने कहा कि 10 कड़ियों वाली इस श्रृंखला में अलग-अलग दृष्टिकोण दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला की विशेषता है कि इसमें तीन वर्ष: 1993, 1994 और 1995 के एक ही दिन की कहानी दिखाई गई है।

डिजिटल प्रसारण वाले मंचों की सराहना करते हुए, गोल्डन ग्लोब नामित अभिनेत्री ने कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है जिस पर आप न केवल अभिनय करते हैं बल्कि दूसरों के लिए भी कहानी का निर्माण कर सकते हैं।

“क्रूएल समर” का, अमेरिका और कनाडा को छोड़कर भारत और विश्वभर में छह अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह