लाइव न्यूज़ :

अतिथि शिक्षकों द्वारा ली गई छुट्टियों को कार्य दिवसों के रूप में नहीं गिना जाएगा

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर दिल्ली के सरकारी स्कूलों के अतिथि शिक्षकों द्वारा लिए गए मातृत्व या किसी अन्य अवकाश को उनके कार्य दिवसों के रूप में नहीं गिना जाएगा। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए कार्य दिवसों की गणना के संबंध में विभिन्न मंचों पर उठाए गए प्रश्नों के जवाब में स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

डीओई के आदेश में कहा गया है, ''यदि कोई अतिथि शिक्षक मातृत्व अवकाश या किसी अन्य प्रकार की छुट्टी पर है, तो ऐसे अवकाश को उनके कार्य दिवसों की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।''

आदेश में कहा गया है, ''यदि कोई अतिथि शिक्षक किसी भी प्रकार की आधिकारिक सरकारी ड्यूटी जैसे चुनाव ड्यूटी, बीएलओ ड्यूटी, कोविड ​ड्यूटी आदि पर है, तो इन दिनों को उनके कार्य दिवसों में गिना जाएगा।''

विभाग ने कहा कि अगर गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के दौरान किसी अतिथि शिक्षक को उनके स्कूलों के प्रमुखों द्वारा किसी आधिकारिक ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है, तो उन दिनों को भी कार्य अनुभव प्रमाण पत्र में शामिल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव