लाइव न्यूज़ :

होली खेलने वालों ने मुंबई के उपनगरों में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 18:22 IST

Open in App

मुंबई, 29 मार्च महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई के माहिम इलाके में सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने कोविड-19 दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया। वे लोग होली के मौके पर एकत्र हुए थे, नृत्य कर रहे थे और तेज आवाज में संगीत बजा रहे थे तथा उनमें से अधिकतर ने मास्क भी नहीं पहन रखा था।

मुंबई के उपनगर में माहिम कोलीवाड़ा रोड पर लोग जमा हुये और होली खेली। वहां पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन उन्होंने उन लोगों को रोकने के लिये कुछ नहीं किया ।

कुछ महिलाएं नृत्य कर रही थी, जबकि भीड़ में कुछ लोग पीपीई सूट पहने दिखे ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने लोगों से संगीत बंद करने तथा वापस जाने के लिये कहा, लेकिन किसी ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया ।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और होली मनाने वालों को रोका।

माहिम पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विलास शिंदे ने बताया, ‘‘हमने लोगों से हटने और सड़क को खाली करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि अब तक, इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुये बृहन्मुंबई नगर निगम ने पिछले महीने घोषणा की थी कि शहर में किसी को भी निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग