लाइव न्यूज़ :

Bihar: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, सीएम नीतीश कुमार संग खेली फूलों की होली

By एस पी सिन्हा | Updated: March 8, 2025 18:31 IST

रविशंकर प्रसाद के होली मिलन कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन सहित स्थानीय विधायक,वकील, डॉक्टर्स विशेष रूप से पहुंचे। 

Open in App

पटना: पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्रीरविशंकर प्रसाद द्वारा आज अपने लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय जनता, कार्यकर्ता एवं भाजपा नेताओं के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली के दौरान पूरे देश मेंअलग अलग संस्थानों और प्रमुख राजनीतिक नेताओं के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम कराया जाता है। 

इसी कड़ी में लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन विगत कई वर्षों से कराया जा रहा है। रविशंकर प्रसाद के द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक सद्भावना की झलक मिली। 

रविशंकर प्रसाद के होली मिलन कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन सहित स्थानीय विधायक,वकील, डॉक्टर्स विशेष रूप से पहुंचे। 

रविशंकर प्रसादके होली मिलन कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों के साथ साथ संघ विचार परिवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता भी पहुंचे। रविशंकर प्रसाद के द्वारा आयोजित होली मिलन में अनुशासन की झलक भी देखने को मिली। 

यहां उपस्थित जनसमूह केवल चंदन और फूलों की होली खेलते नजर आई साथ ही गीतों एवं नृत्यों में भी गांव की खुशबू, फगुआ का बयारऔर होली के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नृत्यों की ही झलक देखने को मिली जो होली की खूबसूरती को दर्शा रहा था। 

रविशंकर प्रसाद ने सभी मीडिया कर्मियों को भी चंदन लगाया और कहा होली सद्भावना का, प्रेम का मिलन का कार्यक्रम है।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादनीतीश कुमारबिहारहोली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे