लाइव न्यूज़ :

यहां खेली जाती है अनोखे अंदाज में होली, महिलाएं फाड़ देती हैं विदेशी मर्दों के कपड़े

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 20, 2019 14:08 IST

राजस्थान की तीर्थनगरी पुष्कर की होली पिछले कई सालों से चर्चा में रहती है और यहां एक नए अंदाज में सेलिब्रेशन होता है। यहां पर कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है, जिसका देसी और विदेशी पर्यटक जमकर आनंद उठाते हैं।

Open in App

होली की धूम पूरे देश में मची हुई है और हर कोई अपने में मगन है। इस त्योहार की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे न केवल भारतीय पसंद करते हैं बल्कि विदेशी भी मुरीद हैं। वे होली पास आते ही भारत की यात्रा पर आते हैं और वृंदावन सहित कई शहरों में जमकर आनंद उठाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह की होली के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां विदेशी खूब हुड़दंग मचाते हैं।  

दरअसल, राजस्थान की तीर्थनगरी पुष्कर की होली पिछले कई सालों से चर्चा में रहती है और यहां एक नए अंदाज में सेलिब्रेशन होता है। यहां पर कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है, जिसका देसी और विदेशी पर्यटक जमकर आनंद उठाते हैं।

होली के मौके को विदेशी पर्यटक भुलाना नहीं चाहते हैं। यही वजह है वे होली की तारीख की जानकारी मिलते ही ब्रह्मा की नगरी पहुंच जाते हैं और वराह घाट चौक पर होने वाले गेर नृत्य का जमकर लुत्फ उठाने के लिए डेरा डाल देते हैं। यहां स्थानीय लोग गेर नृत्य और ढोल की थाप लगाते हैं, जिसपर विदेशी पर्यटक जमकर झूमते हैं।

वराह घाट चौक पर होने वाले इस आयोजन में होली की उमंग से सराबोर महिलाएं टूरिस्टों के कपड़ें फाड़ देती हैं। जमीन से काफी ऊपर एक रस्सी बंधी होती है, फटे हुए कपड़े इस रस्सी पर फेंके जाते हैं। यदि कपड़ा रस्सी पर लटक गया तो सभी ताली बजाते हैं और यदि कपड़ा लटकने के बजाय नीचे गिर जाता है तो सभी हाय-हाय करते हैं।

पुष्कर में पहले केवल रंग-गुलाल की होली खेली जाती थी, लेकिन बाद में बाहर से घूमने आए सैलानियों ने इसे कपड़ा फाड़ होली बना दिया जो जल्दी ही पूरे विश्व में मशहूर हो गई। विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली के लिए विदेशियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है।

टॅग्स :होलीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं