लाइव न्यूज़ :

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, ट्वीट में की इस बात की कामना

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 10, 2020 10:49 IST

Holi 2020: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्‍या पर अपने संदेश में कहा था, होली के अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। रंगों का उत्‍सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है।

Open in App
ठळक मुद्देआज देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। होली का त्‍योहार सर्दियों की समाप्ति और गर्मी के मौसम के आगमन का भी पर्व है।राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह उत्‍सव, सभी के जीवन में आशा का संचार करने वाला होता है।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह त्‍योहार सभी लोगों में परस्‍पर सद्भाव व मैत्री को और मजबूत बनाए। रामनाथ कोविंद ने आज (10 मार्च) ट्वीट करते हुए लिखा, होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। आज देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। होली का त्‍योहार सर्दियों की समाप्ति और गर्मी के मौसम के आगमन का भी पर्व है। होली देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।  

होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है।मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।— President of India (@rashtrapatibhvn) March 10, 2020

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए।' 

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्‍या पर अपने संदेश में कहा था, होली के अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। रंगों का उत्‍सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि यह उत्‍सव, सभी के जीवन में आशा का संचार करने वाला होता है और इसलिए हमारी सांस्‍कृतिक परम्‍परा में होली का विशेष स्‍थान है। हर आयु और हर वर्ग के लोग इस त्‍योहार को बड़े हर्ष और उल्‍लास के साथ मनाते हैं। 

कोविंद ने कहा कि विविध रंगों से ओत-प्रोत होली का यह पर्व, हमारी विविधता और सांस्‍कृतिक विरासत का प्रतिबिम्‍ब है। राष्ट्रपति ने कहा, मेरी कामना है कि इस पर्व के माध्‍यम से अपनी अमूल्‍य विरासत और जीवन-मूल्‍यों में देशवासियों का विश्‍वास बढ़े तथा यह त्‍योहार सभी लोगों में परस्‍पर सद्भाव व मैत्री को और मजबूत बनाए।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीहोली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं