1943 में पोर्ट ब्लेयर में सुभाष चंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराना हर भारतीय की याद में विशेष दिन: मोदी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:02 IST2020-12-30T21:02:05+5:302020-12-30T21:02:05+5:30

Hoisting the tricolor by Subhash Chandra Bose in Port Blair in 1943, a special day in memory of every Indian: Modi | 1943 में पोर्ट ब्लेयर में सुभाष चंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराना हर भारतीय की याद में विशेष दिन: मोदी

1943 में पोर्ट ब्लेयर में सुभाष चंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराना हर भारतीय की याद में विशेष दिन: मोदी

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा आज ही के दिन 1943 में पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने की घटना का उल्लेख करते हुए बुधवार को कहा कि भारतवासियों के लिए यह विशेष दिन है जो हर भारतीय की याद में रहता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘30 दिसंबर 1943 हर भारतीय की याद में एक ऐसा दिन, जब वीर नेताजी सुभाष बोस ने पोर्ट ब्लेयर में तिरंगे को फहराया था। इस विशेष दिन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, मैं पोर्ट ब्लेयर गया था और तिरंगे को फहराने का सम्मान प्राप्त किया था।’’

मोदी ने वर्ष 2018 में पोर्ट ब्लेयर के अपने दौरे की कुछ तस्वीरें भी साझा की।

बोस 1943 में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पोर्ट ब्लेयर पहुंचे थे जब जापान ने आजाद हिंद सरकार को यह सौंपा था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान ने इस पर कब्जा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hoisting the tricolor by Subhash Chandra Bose in Port Blair in 1943, a special day in memory of every Indian: Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे