बिहार में होगार्ड ने खुद को गोली मार जान दी
By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:21 IST2021-03-27T18:21:19+5:302021-03-27T18:21:19+5:30

बिहार में होगार्ड ने खुद को गोली मार जान दी
गोपालगंज (बिहार)27 मार्च बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार को एक होमगार्ड ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि यह घटना टाउन पुलिस थाने के परिसर में हुई और मृतक होमगार्ड की पहचान 27 वर्षीय गुरुनाथ सिंह के तौर पर की गई है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि सिंह बुसी गांव के रहने वाले थे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।