लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेटे के घर प्रशासन ने लगाया टीवी, परिजनों ने देखा सेमीफाइनल

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:51 IST

Open in App

रांची, चार अगस्त झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य की ओलंपिक महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर सिमडेगा जिला प्रशासन ने स्मार्ट टीवी और सेट टाप बॉक्स लगाया जिससे परिजन सलीमा को तोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी के सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए देख पाये। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिमडेगा के जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय ने बताया कि सलीमा के घर 43 इंच का स्मार्ट 4के टीवी लगाया गया। ज्ञातव्य है कि गरीब सलीमा के घर टीवी नहीं होने से उनके माता-पिता और बहनें उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नहीं देख पा रहे थे।

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की सलीमा टेटे भी शामिल है। हॉकी की भारतीय महिला टीम ने तोक्यो ओलंपिक में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। सलीमा के परिजन और ग्रामवासियों ने प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई टीवी पर बुधवार को भारत-अर्जेंटीना का मैच देखा। हालांकि, इस मैच में भारत को एक के मुकाबले दो गोल से हार मिली। अब छह अगस्त को उसका मुकाबला कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन की महिला टीम से होगा।

सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि सलीमा का भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होना, राज्य और जिले के लिए गौरव की बात है। इससे खेल प्रेमियों को प्रेरणा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपने पांच बच्चों के साथ फांसी के फंदे से झूल गया अमरनाथ राम, तीन की मौत, दो की बच गई जान

बॉलीवुड चुस्कीपलक तिवारी का सिंड्रेला लुक हुआ वायरल, बार्बी डॉल से से कंपेयर करने लगे फैंस, देखें तस्वीरें

क्रिकेटIND vs SA: भारत को बड़ा झटका, अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी T20I सीरीज़ से बाहर, BCCI ने रिप्लेसमेंट का नाम बताया

कारोबारGold Price Record High: निवेशकों में हड़कंप, सोना ₹1.37 लाख प्रति 10 ग्राम

भारतMaharashtra Local Body Elections 2026 Dates Announced: 29 निकाय, 2,869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी 2026 को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारत‘ये घटियापन माफी के लायक नहीं’: कांग्रेस ने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने के लिए नीतीश कुमार की आलोचना की, वीडियो जारी कर मांगा इस्तीफा, WATCH

भारतनिकाय चुनावों में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- अजित पवार से दोस्ताना मुकाबला

भारतभाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर आपकी क्या प्राथमिकता होगी?, नितिन नबीन ने खास बातचीत की

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारतमुंबई नगर निगम चुनावः उद्धव ठाकरे को झटका, भाजपा में शामिल तेजस्वी घोसालकर, BMC चुनाव में हारेंगे पूर्व सीएम?, मंत्री संजय शिरसाट ने कहा