हॉकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश ने केरल के मुख्यमंत्री से भेंट की

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:45 IST2021-09-28T14:45:33+5:302021-09-28T14:45:33+5:30

Hockey player PR Sreejesh calls on Kerala CM | हॉकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश ने केरल के मुख्यमंत्री से भेंट की

हॉकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश ने केरल के मुख्यमंत्री से भेंट की

तिरुवनंतपुरम, 28 सितंबर हाल में संपन्न तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

हॉकी खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री को अपनी 16 नंबर की जर्सी भी भेंट की। श्रीजेश से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि हॉकी खिलाड़ी उस टीम का अभिन्न हिस्सा थे जिसने 41 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीजेश ने भी भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय महत्व दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कामना की कि श्रीजेश स्वयं और देश के लिए और अधिक सम्मान हासिल कर सकें। विजयन ने कहा, ‘‘मैं श्रीजेश से व्यक्तिगत रूप से मिलकर और उनके साथ खुशी के कुछ पल साझा कर बहुत खुश हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hockey player PR Sreejesh calls on Kerala CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे