लाइव न्यूज़ :

शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी मारा गया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:46 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 जून जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की एक गुप्त सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद उन्हें आत्मसमर्पण के लिए एक मौका दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और उसका शव मुठभेड़ स्थल से मिला।

प्रवक्ता ने मारे गए आतंकवादी की पहचान अनंतनाग जिले के बडिगाम ऐशमुकम इलाके के रहने वाले सज्जाद अहमद भट के रूप में की।

प्रवक्ता ने बताया कि भट का संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से था। प्रवक्ता ने बताया पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पिछले साल सितंबर से सक्रिय था और कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल था।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि वहां से एक मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और बाद में उसे नष्ट कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे