लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 23:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 मई सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम के फ्रिसल इलाके में आतंकवादियों के होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद आतंकी को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘तलाशी के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादी जाकिर भट को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि जाकिर भट मूल रूप से कुलगाम जिले का निवासी है और पिछले आठ साल से शोपियां में रह रहा है।’’

उन्होंने कहा कि उसके पास से हथियार और कारतूस आदि मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इस बीच सोपोर पुलिस जिले के उस्मानाबाद-वारपुरा में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गये।

उन्होंने कहा कि पास के बागों में तलाशी अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर