किश्तवाड़ से हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 14, 2021 01:18 IST2021-08-14T01:18:08+5:302021-08-14T01:18:08+5:30

Hizbul Mujahideen terrorist arrested from Kishtwar | किश्तवाड़ से हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार

किश्तवाड़ से हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार

जम्मू, 13 अगस्त जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले आतंकवाद की राह पर निकले मुजम्मिल शाह को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पतिमुहल्ला पालमार के कुलना वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, डेक्चन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hizbul Mujahideen terrorist arrested from Kishtwar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे