लाइव न्यूज़ :

हिज्बुल मुजाहिद्दीन नार्को-आतंकवाद मामलाः एनआईए ने दो लोगों पर आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 दिसंबर एनआईए ने मादक पदार्थों के दो तस्करों के खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में बुधवार को तीसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। इनमें एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि मामला हिज्बुल मुजाहिद्दीन के मादक पदार्थ-आतंकवाद मामले में उनकी कथित संलिप्तता से जुड़ा हुआ है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक अधिकारी ने बताया कि अमृतसर के गुरजंत सिंह और पाकिस्तान के नासिर के खिलाफ भादंसं, मादक पदार्थों से जुड़े एनडीपीएस कानून और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अमृतसर में पिछले वर्ष अप्रैल में अल्लाह अहमद शेरगोजरी की गिरफ्तारी,एक ट्रक की जब्ती और अहमद के पास से 29 लाख रुपये की बरामदगी के बाद मामला दर्ज किया गया था।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि वह कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के तत्कालीन कमांडर रियाज अहमद नाइकू का निकट सहयोगी था।

एनआईए ने पिछले वर्ष मई में जांच का जिम्मा संभाला।

इस मामले में एनआईए पहले 12 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं