लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी के मोस्ट वांटेड हिज्बुल कमांडर नायकू ने दी ये 'गीदड़ भभकी' 

By सुरेश डुग्गर | Updated: February 7, 2019 17:22 IST

आतंकी रियाज नायकू सबसे पहले सुरक्षा एजेंसियों के राडार में साल 2016 में बुरहान वानी की मौत के वक्त आया था। उसके ऊपर सुरक्षाबलों ने 12 लाख रुपये का इनाम रखा है। रियाज नायकू और जाकिर मूसा का नाम घाटी के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शुमार है जिन्हें ए$$ केटेगरी के तहत रखा गया है।

Open in App

कश्मीर घाटी के मोस्ट वांटेड आतंकी रियाज नायकू ने बुधवार को एक ऑडियो टेप जारी कर घाटी में काम कर रहे जेल स्टाफ को धमकी दी है। हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर नायकू का यह ऑडियो टेप 10 मिनट का है। उसने जेल स्टाफ पर हमले की धमकी दी है।

इस ऑडियो में उसने कहा है कि वह अब राजनीतिक बंदियों के मुद्दे पर काम करेगा। आतंकी नायकू ने इस ऑडियो में यह भी कहा है कि युवा सेना के बहकावे में न आएं।

जेल कर्मियों को धमकाते हुए उसने कहा है कि वह जेलों में बंद कश्मीरी कैदियों को तंग न करें, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू उर्फ जुबैर उल इस्लाम की ओर से जारी ऑडियो-वीडियो में युवाओं को बरगलाते हुए कहा कि सेना प्रायोजित यात्राओं से दूर रहो। हम अभिभावकों से कहते हैं कि वह अपने बच्चों को सेना के कार्यक्रमों और भारत दर्शन यात्राओं से दूर रखें। इस ऑडियो में रिजाय कश्मीरी युवाओं से कह रहा है कि अगर सेना उन्हें मुखबीरी के लिए मजबूर करती है, तो वह अपना वीडियो ऑनलाइन अपलोड करें।

आतंकी रियाज नायकू सबसे पहले सुरक्षा एजेंसियों के राडार में साल 2016 में बुरहान वानी की मौत के वक्त आया था। उसके ऊपर सुरक्षाबलों ने 12 लाख रुपये का इनाम रखा है। रियाज नायकू और जाकिर मूसा का नाम घाटी के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शुमार है जिन्हें ए$$ केटेगरी के तहत रखा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos