लाइव न्यूज़ :

हिटलर, मुसोलिनी भाजपा के आदर्श: बघेल ने आरएसएस पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 00:57 IST

Open in App

रायपुर, 12 दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि तानाशाह एडोल्फ हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के "आदर्श" हैं तथा उसकी विचारधारा "आयातित" है और झूठे प्रचार-प्रसार पर आधारित है।

भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक आरएसएस पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “आप उनकी संस्कृति को देख सकते हैं। वे निक्कर और काली टोपी पहनते हैं और ड्रम बजाते हैं। ये भारतीय पोशाक नहीं हैं। वे उसी (हिटलर और मुसोलिनी) से प्रेरित हैं और उसी के अनुसार काम करते हैं।”

बघेल जयपुर में कांग्रेस की रैली में भाग लेकर लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी ने हिंदू बनाम हिंदुत्ववादी का एक नया विमर्श खड़ा किया है, बघेल ने कहा, “भाजपा की विचारधारा आयातित है। कांग्रेस ने अपनी विचारधारा ऋषि मुनियों (ऋषियों) की परंपरा से ली है। शंकराचार्य हों, गौतम बुद्ध हों, गुरु नानक देव हों, कबीर हों या गुरु घासीदास, हमारे सभी ऋषि मुनियों ने सत्य की बात की है। यही बात महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा- 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' में भी लिखी थी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नींव झूठ और धोखाधड़ी पर आधारित है और इसलिए हिटलर एवं मुसोलिनी उसके आदर्श हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी