लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में भाजपा के लालच के लिए इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा: शिवसेना

By भाषा | Updated: June 21, 2018 15:20 IST

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि ‘‘देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है।’’

Open in App

मुंबई, 21 जून: भाजपा पर तेज हमला करते हुए शिवसेना ने आज आरोप लगाया कि अराजकता फैलाने के बाद भगवा दल जम्मू - कश्मीर में सत्ता से बाहर हो गया और उसने जो लालच दिखाया है उसके लिए इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा। शिवसेना ने भाजपा के कदम की तुलना अंग्रजों के भारत छोड़कर जाने से करते हुए कहा कि जब भाजपा इस उत्तरी राज्य में आतंक और हिंसा पर लगाम नहीं लगा पाई तो उसने इसका ठीकरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर फोड़ दिया। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि ‘‘देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है।’’ जम्मू - कश्मीर में पीडीपी के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन से भाजपा ने पिछले दिनों समर्थन वापस ले लिया था जिसके कारण महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद , कल राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया था। 

बीते एक दशक में यह चौथी बार था जब यहां राज्यपाल शासन लगाया गया। अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा , ‘‘घाटी में अराजकता फैलाने के बाद भाजपा कश्मीर में सत्ता से बाहर चली गई। ’’ 

केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने लिखा , ‘‘वहां हालात कभी भी इस हद तक नहीं बिगड़े थे। इतने बड़े स्तर पर खून की नदियां कभी नहीं बहीं थी और पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में जवान शहीद नहीं हुए थे। ’’ 

इसमें कहा गया , यह सब घाटी में भाजपा के शासन में हुआ। हालांकि इसका दोष पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती पर मढ़ दिया गया और भगवा दल एक सज्जन पुरूष की तरह सत्ता से बाहर हो गया। संपादकीय में लिखा , ‘‘कश्मीर की सरकार लालच (भाजपा के) के कारण बनी थी। इस लालच की बहुत बड़ी कीमत देश को , जवानों को और कश्मीर के लोगों को चुकानी पड़ी। इसके लिए इतिहास भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।’’ 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उद्धव ठाकरेजम्मू कश्मीर समाचारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है