लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में स्कूलों, विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल होगा सरस्वती नदी का इतिहास

By भाषा | Updated: September 10, 2021 16:06 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र, 10 सितंबर हरियाणा सरकार पौराणिक नदी सरस्वती के इतिहास को स्कूलों तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल करेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहले हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड (एचएसएचडीबी) ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) में सेंटर फॉर बी आर आंबेडकर स्टडीज में सहायक निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय ‘सरस्वती नदी पाठ्यक्रम समिति’ का गठन किया, जिसे कक्षा छह से लेकर दसवीं तक के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बाद में, केयू के कुलपति डॉ. सोम नाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय के सरस्वती रिवर रिसर्च ऐंड एक्सिलेंस सेंटर में निदेशक प्रोफेसर ए आर चौधरी की अध्यक्षता में एक अन्य समिति बनाई, जिसे विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया। डॉ. प्रीतम सिंह इस समिति के सह अध्यक्ष हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस विचार के पीछे उद्देश्य है युवाओं को प्राचीन नदी के इतिहास के बारे में जागरूक करना।

प्रोफेसर चौधरी ने बताया कि दोनों समितियां स्कूलों और विश्वविद्यालय के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने और 15 सितंबर तक उसे एचएसएचडीबी को सौंपने के लिए दैनिक आधार पर बैठकें कर रही हैं ताकि इसे पाठ्यक्रम में जल्द से जल्द शामिल किया जा सके।

सचदेवा ने कहा कि पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे