लाइव न्यूज़ :

क्रिकेट जगत के लिए आज का दिन खास, गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाए 10 हजार रन, पढ़ें 7 मार्च का इतिहास

By भाषा | Updated: March 7, 2020 12:42 IST

अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं।

Open in App
ठळक मुद्दे1961: गोविंद वल्लभ पंत का निधन। 1911 : हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म।

नयी दिल्ली: भारत में क्रिकेट को जुनून की हद तक पसंद किया जाता है और देश ने विश्व क्रिकेट को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। देश के महान बल्लेबाजों में सुनील गावस्कर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 10 हजार रन सबसे पहले बनाने का गौरव हासिल है।

यह सच है कि उनके बाद दुनिया के विभिन्न देशों के बहुत से बल्लेबाजों ने मील के इस पत्थर को पार किया, लेकिन इस रिकार्ड की जब भी बात होती है, सुनील गावस्कर का नाम जरूर लिया जाता है। कोई भी बल्लेबाज टेस्ट इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करता है तो यह जरूर बताया जाता है कि भारत के सुनील गावस्कर ने सबसे पहले अपने बल्ले से इस आंकड़े को छुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में सात मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

- 1911 : हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म।- 1952 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म। अपनी पीढ़ी के इस बेहतरीन बल्लेबाज को ‘मास्टर ब्लास्टर’ कहा गया।- 1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन।- 1969 : इस्राइल ने गोल्डा मीर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।- 1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए।- 1987 : टीम इंडिया के प्रतिष्ठित पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।- 1987 : अमेरिका के बल्लेबाज माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल की। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।- 2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन लॉंच की, जो सूरज की परिक्रमा करता है और पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई।- 2010 : अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया