लाइव न्यूज़ :

9 अप्रैल: पहली बार आज के दिन की गई थी मनुष्य की आवाज रिकॉर्ड, इराक में सद्दाम हुसैन के शासन का अंत, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: April 9, 2020 07:07 IST

9 अप्रैल का इतिहास: आज का दिन कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है। यह दिन कई घटनाओं को समेटे हुए है। एक ओर जहां सद्दाम हुसैन के शासन का इराक में समापन हुआ वहीं, अन्ना हजारे ने 2011 में 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: साल 2005 में प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया1965 में कच्छ के रण में भारत और पाकिस्तान में आज से छिड़ा था युद्ध

अनशन और आंदोलन जैसे शब्द आजकल कम सुनाई देते हैं, लेकिन 9 अप्रैल के दिन का हाल के वर्षों के एक चर्चित अनशन से गहरा नाता है। सामाजिक कार्यकर्ता और देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की अलख जगाने वाले अन्ना हजारे ने 2011 को दिल्ली के रामलीला मैदान में धुआंधार तरीके से अनशन किया था और 9 अप्रैल को अपने इस अनशन का समापन किया था।

उनके इस भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि कभी उनके सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के तख्तो ताज तक पहुंचने का रास्ता इसी आंदोलन से निकला था।

यह दिन दुनिया की एक और बड़ी घटना का भी गवाह है। वर्ष 2003 का वह मंजर बहुत से लोगों को याद होगा, जब इराक के तानाशाह शासक सद्दाम हुसैन के शासन का अंत हुआ था और लोगों ने बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम की मूर्ति को गिरा डाला था। इतिहास में वह घटना भी नौ अप्रैल की तारीख में दर्ज है। देश दुनिया के इतिहास में नौ अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1669: मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।

1860: पहली बार मनुष्य की आवाज रिकॉर्ड की गई ।

1965 : कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।

1988: अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।

2001: अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का औपचारिक रूप से अधिग्रहण किया और वह उस समय दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।

2002: बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

2003 : इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।

2005 : प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया।

2010 : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।

2011 : सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

टॅग्स :अन्ना हजारेअरविंद केजरीवालश्रीलंकाहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं