लाइव न्यूज़ :

25 जनवरी का इतिहास: महाराष्ट्र के मंढेर देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों की मौत, हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला

By भाषा | Updated: January 25, 2020 12:58 IST

History of 25 January: 25 जनवरी की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

Open in App
ठळक मुद्दे बगदाद में विदेशी पत्रकारों और व्यवसायियों के पसंदीदा तीन बड़े होटलों में बम फटने से कम से कम 36 लोगों की मौत। महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पहाड़ी पर स्थित देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत।

भारत विभिन्न धर्मों और विविध धार्मिक मान्यताओं वाला विशाल देश है। यहां पूरे वर्ष धार्मिक उत्सव और त्योहार मनाए जाते हैं और हर धर्म के लोग बड़ी संख्या में परंपरागत तरीकों से अपने इष्ट देव की आराधना करते हैं, लेकिन ऐसे मौकों पर जरा सी लापरवाही से बड़े हादसे होने का अंदेशा सदैव बना रहता है। 25 जनवरी 2005 भी एक ऐसा ही दिन था, जब महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पहाड़ी पर स्थित मंढेर देवी के मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों की भीड़ जमा थी और अचानक भगदड़ मचने से 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई और बहुत से लोग घायल हुए।

25 जनवरी की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

- 1971 : हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।- 1971: युगांडा की सशस्त्र सेना के प्रमुख इदी अमीन ने सैन्य तख्तापलट के जरिए राष्ट्रपति मिल्टन ओबोट से सत्ता छीनी। ओबोट 1962 में आजादी के बाद से देश का नेतृत्व कर रहे थे और तख्तापलट के समय सिंगापुर में राष्ट्रमंडल सम्मेलन में भाग लेने गए थे।- 1974 : गुजरात में खाद्य पदार्थों की कमी और इनके दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भड़के दंगों में कई लोगों की मौत। कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र में भी इसी तरह के प्रदर्शन हुए थे।- 1980 : नागरिक सम्मान भारत रत्न, पदम विभूषण आदि प्रदान करने का सिलसिला फिर से शुरू किया गया। सम्मान प्रदान करने का चलन 8 अगस्त 1977 को रोक दिया गया था।- 1980 : मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।-  1983 : विनोबा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया गया।-  1987 : मद्रास :अब चेन्नई: में अवैध तरीके से बनाई गई शराब पीने से 30 लोगों की मौत और कम से कम 40 अन्य ने आंखों की रौशनी गंवा दी।- 1990 : कोलंबिया का बोइंग 707 जेटलाइनर विमान न्यूयार्क में कोव नेक में एक पहाड़ी से टकराया। घटना में 88 लोग जिंदा बचे। बाद में पता चला कि हादसे के समय विमान के चारों इंजन बंद हो चुके थे और उसमें ईंधन लगभग खत्म था।- 1994 : पश्चिम बंगाल में आसनसोल के निकट कोयले की एक खदान में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद घातक कार्बन मोनोआक्साइड भरने से 55 खनिकों की मौत- 1999: कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 300 लोगों की मौत और 1000 घायल।- 1999 : अन्तरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निष्कासित कर दिया गया। इस घटना ने ओलंपिक आंदोलन को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया।- 2002 : भारत ने मध्यम दूरी तक मार करने वाले परमाणु क्षमता से लैस प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।- 2005 : महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पहाड़ी पर स्थित देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत।- 2009 : श्रीलंका सेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम से उसका आखिरी गढ़ मल्लाइतिवु छीना।-  2010 : बगदाद में विदेशी पत्रकारों और व्यवसायियों के पसंदीदा तीन बड़े होटलों में बम फटने से कम से कम 36 लोगों की मौत। 

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों