लाइव न्यूज़ :

21 फरवरी का इतिहास: सहस्त्राब्दी के पहले कुंभ का समापन, अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की अमेरिका में हत्या

By भाषा | Updated: February 21, 2020 14:23 IST

भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण सभा के रूप में मान्यता दी है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया। नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की स्थापना।

हमारे देश में धर्म और आस्थाओं का एक खास स्थान है। हिंदू कैलेंडर में हर दिन कोई न कोई व्रत, त्यौहार का आयोजन किया जाता है । कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है। हर 12 वर्ष बाद आने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास की किताबों में दर्ज है। भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण सभा के रूप में मान्यता दी है।

2001 में इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन किया गया था और 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इस कुंभ का समापन हुआ था। यह भी अपने आप में दिलचस्प संयोग है कि इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को ही है। इतने व्यापक पैमाने पर इस मेले का आयोजन राज्य सरकार के लिए सदा से एक बड़ी चुनौती रहा है, लेकिन साथ ही यह राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने में योगदान देता है। पिछले वर्ष प्रयागराज में कुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसे अर्द्धकुंभ भी कहा जाता है। यह महाकुंभ के छह साल बाद आयोजित किया जाता है। इससे पिछला महाकुंभ 2013 में आयोजित किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में 21 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

- 1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।- 1959 : नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की स्थापना।- 1965 : विवादित राष्ट्रवादी अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की अमेरिका में हत्या कर दी गई। न्यूयार्क में उन्हें उनके 400 समर्थकों के सामने गोली मार दी गई। हत्या के पीछे नेशन ऑफ इस्लाम नाम के एक संगठन का हाथ होने का संदेह।- 1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड पी निक्सन ने चीन की यात्रा कर दोनो देशों के बीच पिछले 21 साल के दुराव को समाप्त किया।- 1999 : युनेस्को ने 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।- 1999 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।- 2001 : सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन।-  2004 : देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यू टी ए खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। 

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया