10 अप्रैल का इतिहास: टाइटैनिक पहले और आखिरी सफर पर हुआ था रवाना, ईरान में भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2020 08:08 IST2020-04-10T08:08:47+5:302020-04-10T08:08:47+5:30

आज का इतिहास: 10 अप्रैल का दिन कई मायनों में खास है। इस दिन से कई घटनाएं जुड़ी हैं। आज के ही दिन 1847 में पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का भी जन्म हुआ था।

History of 10 April: Titanic started its first and last journey on this day | 10 अप्रैल का इतिहास: टाइटैनिक पहले और आखिरी सफर पर हुआ था रवाना, ईरान में भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत

10 अप्रैल का इतिहास: टाइटैनिक पहले और आखिरी सफर पर हुआ था रवाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlights10 अप्रैल का इतिहास: टाइटैनिक पहले और अंतिम सफर पर हुआ रवाना, 1894 में घनश्यामदास बिड़ला का जन्मभारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 1995 में निधन

टाइटैनिक जहाज का 10 अप्रैल से गहरा नाता है। यह बदकिस्मत जहाज 10 अप्रैल के दिन ही ब्रिटेन के साउथेम्पटन बंदरगाह से अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर रवाना हुआ था। वैसे टाइटैनिक जहाज का जिक्र आते ही इससे जुड़ी दुर्घटना के तमाम मंजर आंखों के सामने से गुजर जाते हैं।

वैसे यह भी हकीकत है कि जहाज कब बना, किसने बनाया, यह कब अपनी यात्रा पर निकला यह सब तथ्य 1997 में आई फिल्म टाइटैनिक ने धुंधले कर दिए और याद रह गई जेम्स कैमरन की यह शानदार फिल्म, विशाल जहाज के डैक पर बांहें फैलाए खड़े लियोनार्डो डी कैप्रियो और केट विंस्लेट, नीले हीरे वाली माला और पानी का रौद्र रूप। देश दुनिया के इतिहास में 10 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1847: पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।

1875 : स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।

1894: भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।

1912: टाइटेनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।

1916: पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रोफेशनल तरीके से आयोजन।

1930: पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन हुआ।

1972: ईरान में भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत।

1972 : जैविक हथियारों पर के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई। इसपर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए।

1973 : पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया।

1988 : पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच घनी आबादी वाले एक इलाके में सेना के शस्त्र भंडार में आग लगने से जान माल का भारी नुकसान हुआ। कम से कम 90 लोगों की मौत। एक हजार से ज्यादा घायल।

1982 : भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1 ए का सफल प्रक्षेपण।

1995: भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।

2001 : नीदरलैंड ने एक विधेयक को मंजूरी देकर इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी। वह इस तरह का कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना।

2002: 15 सालों में पहली बार लिट्टे के सुप्रीमो वी. प्रभाकरन ने प्रेस कांफ्रेस में भाग लिया।

Web Title: History of 10 April: Titanic started its first and last journey on this day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे