लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन बाबा साहब अंबेडकर का हुआ था जन्म, अब्राहम लिंकन को मारी गई थी गोली, जानें 14 अप्रैल का इतिहास

By भाषा | Updated: April 14, 2019 11:06 IST

Open in App

देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल के नाम पर कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं। यही वह दिन है जब देश के संविधान निर्माता डा. भीम अंबेडकर का जन्म हुआ और आज ही के दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मार दी गई थी। लिंकन को उस समय वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में गोली मारी गई , जब वह ' आवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे। बालकनी में बैठे लिंकन को रात करीब सवा दस बजे जॉन वाइक्स बूथ नाम के शख्स ने सिर पर पीछे से गोली मारी और वहां से भाग निकला।

लिंकन का अगली सुबह निधन हो गया और उनके हत्यारे को घटना के दस दिन बाद अमेरिकी सैनिकों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया। देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1865 : अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थिएटर में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।1891 : भारत के संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर का जन्म।1912 : ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।1958 : सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।1970 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।1988: सोवियत संघ ने अमरीका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई। 2008 : भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरूआत।2010 : चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप। लगभग 2700 लोगों की मौत।2014 : इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई।2010 : आइसलैंड में ज्वालामुखी से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा। 

टॅग्स :हिस्ट्रीबी आर अंबेडकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव