लाइव न्यूज़ :

History 8th July: बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन, जानें आज के दिन इतिहास में क्या-क्या है दर्ज

By भाषा | Updated: July 8, 2020 12:33 IST

कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।2007: पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।

नयी दिल्ली: आठ जुलाई का दिन भारत के इतिहास में विशेष दिन इसलिए है क्योंकि इस दिन पश्चिम बंगाल में दो महान विभूतियों का जन्म हुआ है। इनमें से पहली शख्सियत है महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और दूसरे भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली। कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है।

उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है। उनकी देशभर में स्वीकार्यता का एक प्रमाण यह है कि साल 1996 में देश के प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव किया गया पर कतिपय कारणों से वह इस पद पर पहुंच नहीं सके। पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया।

देश दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।1776: अमेरिका में कर्नल जॉन निक्सन ने स्वतंत्रता की घोषणा को पहली बार सार्वजनिक रूप से पढ़ा।1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।1914: महान वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।

1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।1967: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सलाहकार और बहन फातिमा जिन्ना का निधन।1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।2007: पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं